UP Lekhpal Bharti 2025 से जुड़ी बड़ी अपडेट आई सामने, 9000 पदों पर होगी भर्ती

UP Lekhpal Bharti 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Lekhpal Bharti 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती से संबंधित बड़ा अपडेट जारी किया गया है। दरअसल बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लेखपाल पद पर नौकरी आने वाली है, जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर लेखपाल भर्ती को संचालित किया जाएगा। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के द्वारा यह भर्ती 9,000 पदों पर कराई जाएगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार हैं, वह अपनी तैयारी शुरू कर दें।

यूपी लेखपाल भर्ती हेतु कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निकाली जाने वाली लेखपाल भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं एवं 12वीं पास होना चाहिए। इसी के साथ विगत वर्ष में उम्मीदवार ने प्रारंभिक परीक्षा PET को पास किया होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार को कंप्यूटर से संबंधित ज्ञान होना चाहिए, जिसके आधार पर ही यूपी लेखपाल पद पर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी लेखपाल पद पर आवेदन हेतु आयु सीमा 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के द्वारा कराई जाने वाली यूपी लेखपाल भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसी के साथ विशेष जाति वर्ग के लिए आरक्षण भी दिया जाएगा। जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन के साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के द्वारा जारी कर दी जाएगी।

यूपी लेखपाल हेतु परीक्षा का आयोजन 

उत्तर प्रदेश लेखपाल पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा पास करना बहुत ही आवश्यक है। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के द्वारा कराया जाता है। इस प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके स्कोर आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इस मेरिट लिस्ट के पश्चात उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हो जाता है।

यूपी लेखपाल भर्ती की अधिसूचना कब आएगी?

यूपी लेखपाल भर्ती से संबंधित अभी तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के द्वारा कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। इसीलिए अब तक नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। परंतु आपकी जानकारी के बता दें की जल्द ही इस भर्ती से संबंधित सूचना जारी की जाएगी, जिसको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। जिसमें भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon