UPSRTC Women Bharti Schedule Release : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अंतर्गत बस कंडक्टर के पद पर महिलाओं की भर्ती कराई जानी है। यह भर्ती रोजगार मेले के अंतर्गत 15 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025 तक कराई जाएगी। जिससे संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है, इस शेड्यूल के अनुसार इस भर्ती के अंतर्गत 21 जिलों का चयन किया गया है। जिससे संबंधित महिलाओं को बस कंडक्टर के लिए चुना जाएगा। इसी के साथ इस चयनित प्रक्रिया के चरणों के लिए तीन चरण सुनिश्चित किए गए हैं, जिसके द्वारा 3200 महिलाओं को कंडक्टर की नौकरी प्राप्त होगी।
बस कंडक्टर के लिए महिलाओं के पास अवसर
दरअसल रोजगार मेले के अंतर्गत लगभग 3200 महिलाओं को बस कंडक्टर की नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग के द्वारा 21 जिलों को चयन किया गया है। जिसमें अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिसके द्वारा महिला कंडक्टर को चुना जाएगा। जो भी इच्छुक महिलाएं हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी है। जिससे कि वह आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकेंगी। इस नौकरी के लिए महिला केवल 10वीं एवं 12वीं पास होनी चाहिए। इसी के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
महिला बस कंडक्टर भर्ती से संबंधित सूचना जारी
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के द्वारा महिला रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित पात्रता एवं अन्य सभी जानकारी को साझा किया गया है। जिसके आधार पर महिलाएं नौकरी प्राप्त कर सकेंगी। इसी के साथ दस्तावेजों की प्रक्रिया लिखित तौर पर दी गई है, इस लिए महिलाएं परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकती हैं। जिससे कि वह इस भर्ती से संबंधित अधिकतम जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।
महिला बस कंडक्टर भर्ती संबंधित शेड्यूल
उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आयोजित होने वाले रोजगार मेले के अंतर्गत 3200 महिलाओं को कंडक्टर पद पर चयनित किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके आधार पर 21 जिलों के अंतर्गत कंडक्टर भर्ती की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। इस भर्ती के लिए तीन चरण सुनिश्चित किए गए हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- पहला चरण – इस चरण का आयोजन 18 जुलाई 2025 को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत अयोध्या, अलीगढ़, बरेली गाजियाबाद एवं वाराणसी जिले शामिल हैं।
- दूसरा चरण – इस चरण का आयोजन 22 जुलाई 2025 को किया जाएगा, जिसके अंतर्गत इटावा, मेरठ, देवीपाटन, हरदोई, आजमगढ़ जिले शामिल हैं।
- तीसरा चरण – इस चरण का आयोजन 25 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस चरण के अंतर्गत लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट, आगरा, मुरादाबाद, प्रयागराज एवं बांदा जिला शामिल हैं।
Leave a Reply