ANM Bharti 2025 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 3181 पदों पर होगी नियुक्ति, खुशी की लहर

ANM Bharti 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ANM Bharti 2025 : झारखंड सरकार के द्वारा एएनएम भर्ती 2025 से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद भर्ती कराई जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत 3181 पदों पर नियुक्तियां कराई जाएगी, जिसमें से 3020 नए एवं 161 बैकलॉग पद शामिल हैं। जो कि इसी भर्ती के अंतर्गत पूर्ण किए जाएंगे। झारखंड सरकार के द्वारा कराई जाने वाली एएनएम भर्ती उन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है, जो की ANM भर्ती का इंतजार कर रही थीं।

एएनएम भर्ती के लिए पात्रता 

झारखंड सरकार के द्वारा कराई जाने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला ने कम से कम दसवीं की परीक्षा 45% अंकों से पास की होनी चाहिए। इसी के साथ 18 महीने का एएनएम प्रशिक्षण अनिवार्य है। जिसके आधार पर महिला इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।

एएनएम भर्ती संबंधित परीक्षा पैटर्न 

एएनएम भर्ती से संबंधित मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जो की बहुविकल्पीय प्रकार की होती है। इस परीक्षा के अंतर्गत 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। हालांकि इस परीक्षा के अंतर्गत किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसी के साथ इस प्रश्न पत्र को हल करने की समय-समय लगभग 1 घंटे निर्धारित की गई है।

एएनएम भर्ती संबंधित वेतन

एएनएम पद पर चयनित होने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से 5200 रुपए प्रतिमाह वेतन से शुरुआत की जाती है। जो की धीरे-धीरे 22,200 रुपए प्रति माह के आसपास हो जाता है। इसीलिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इस पद पर अच्छा वेतन प्राप्त होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon