UP Homeguard Bharti 2025 : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी भर्ती से संबंधित एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा होमगार्ड भर्ती 2025 से संबंधित जानकारी दी गई है, इसके मुताबिक बहुत जल्द उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत लगभग 44,000 पदों पर भर्ती कराई जानी सुनिश्चित की गई है। इसीलिए युवाओं के पास यह एक सुनहरा अवसर होगा, जिससे कि वह होमगार्ड की नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इसी के साथ भर्ती के पश्चात 1 महीने का समय प्रदान किया जाएगा, जिसके अंतर्गत भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती कितने पदों पर होगी?
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से संबंधित होमगार्ड भर्ती युवाओं के लिए नौकरी प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है, जिससे कि वह होमगार्ड पद पर नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष उत्तर प्रदेश होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती कराई जानी सुनिश्चित की गई है, जिसके अनुसार हजारों की संख्या में उम्मीदवारों का चयन होगा। हालांकि भर्ती से संबंधित अभी तक पद सूचना जारी नहीं की गई है, परंतु रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उपयुक्त जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कराई जाने वाली होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना आवश्यक है। इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी भर्ती के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसीलिए युवा न्यूनतम शिक्षा प्राप्त करके भी उत्तर प्रदेश होमगार्ड की नौकरी प्राप्त कर सकता हैं।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती हेतु आयु सीमा
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा कराई जाने वाली होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी के साथ उम्मीदवारों को जाति वर्ग के आधार पर आरक्षण की भी सुविधा दी जाएगी, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन के साथ जारी होगी। जिसको उम्मीदवार नोटिफिकेशन डाउनलोड करके देख सकेंगे।
होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा हुई शामिल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा को भी शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसके लिए कुल 300 अंक निर्धारित किए गए हैं। जिसके अनुसार प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक सुनिश्चित हैं। इसी के साथ इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवार को 150 मिनट का समय मिलेगा। इस प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होगी। इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण एवं दस्तावेज वेरिफिकेशन की भी प्रक्रिया को पूर्ण करना आवश्यक है।
यूपी होमगार्ड भर्ती की अधिसूचना कब तक जारी होगी?
यूपी होमगार्ड भर्ती से संबंधित 44,000 पदों पर भर्ती कराई जाएगी, जिसकी अधिसूचना जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी की जा सकती है। जिसके आधार पर भर्ती की पुष्टि एवं भर्ती से संबंधित समस्त प्रक्रिया को जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत आवेदन करके नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।