Outsourcing Mahila Teacher Bharti : महिलाओं के लिए निकली शिक्षक भर्ती, प्रधानाचार्य पद पर भी होगी नियुक्ति

Outsourcing Mahila Teacher Bharti
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Outsourcing Mahila Teacher Bharti : कस्तूरबा विद्यालय देश के प्रतिष्ठित विद्यालय में से एक माना जाता है, जिसमें लड़कियों को शिक्षा प्रदान की जाती है, दरअसल कस्तूरबा विद्यालय के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग बहराइच के द्वारा भर्ती निकाली गई है। इसके अंतर्गत बहुत से अलग-अलग पदों पर भर्ती विज्ञापन दिया गया है, जिसमें  प्रधानाचार्य का पद भी शामिल है। इसीलिए यह महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे कि वह शिक्षक के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकती हैं। इसी के साथ चपरासी, हेल्पर एवं रसोईया के पदों पर भी भर्ती कराई जाएगी। इसीलिए शिक्षित के साथ-साथ अन्य कम पढ़ाई वाले पदों पर भी बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा भर्ती निकाली गई है। इस लिए महिलाओं के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है, जिससे कि वह नौकरी प्राप्त कर सकती हैं।

कस्तूरबा विद्यालय में कितने पदों पर होगी भर्ती 

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बहराइच के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा भर्ती निकालते हुए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार 21 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। जिसमें प्रधानाचार्य, पीजीटी हिंदी, पीजीटी अंग्रेजी, पीजीटी गणित, पीजीटी भौतिक विज्ञान, पीजीटी रसायन विज्ञान, पीजीटी जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक, रसोईया, चपरासी एवं चौकीदार के पद शामिल हैं। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रसोईया, चपरासी एवं चौकीदार पद के लिए केवल आठवीं पास होना आवश्यक है।

कस्तूरबा विद्यालय महिला संविदा शिक्षक पद के लिए कब तक आवेदन होगा?

कस्तूरबा विद्यालय महिला संविदा शिक्षक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया बहराइच बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार महिला उम्मीदवार को आवेदन करना है। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसीलिए अंतिम तिथि से पहले इच्छुक महिलाएं भर्ती के अंतर्गत आवेदन अवश्य कर दें।

कस्तूरबा विद्यालय महिला संविदा भर्ती से संबंधित वेतन विवरण क्या है?

कस्तूरबा विद्यालय के अंतर्गत कराई जाने वाली संविदा भर्ती से संबंधित महिलाओं को पद के अनुसार मिलने वाला वेतन विवरण नीचे दिया गया है –

  • प्रधानाचार्य – 30,000 रुपए 
  • पीजीटी हिंदी – 22,000 रूपए 
  • पीजीटी अंग्रेजी – 22,000 रुपए 
  • पीजीटी भौतिक विज्ञान – 22,000 रुपए 
  • पीजीटी रसायन विज्ञान – 22,000 रुपए 
  • पीजीटी जीव विज्ञान – 22,000 रुपए 
  • कम्प्यूटर विज्ञान – 22,000 रूपए 
  • लैब असिस्टेंट – 7,147 रुपए 
  • कार्यालय अधीक्षक – 12,430 रूपए 
  • रसोईया – 5433 रुपए 
  • चपरासी – 7147 रूपए 
  • चौकीदार – 7147 रूपए
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon