Tag: Bus Conductor Bharti

  • UPSRTC Women Bharti Schedule हुआ जारी, जिले सहित तिथि देखें 3200 महिला बनेगी बस कंडक्टर

    UPSRTC Women Bharti Schedule हुआ जारी, जिले सहित तिथि देखें 3200 महिला बनेगी बस कंडक्टर

    UPSRTC Women Bharti Schedule Release : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अंतर्गत बस कंडक्टर के पद पर महिलाओं की भर्ती कराई जानी है। यह भर्ती रोजगार मेले के अंतर्गत 15 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025 तक कराई जाएगी। जिससे संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है, इस शेड्यूल के अनुसार इस भर्ती के अंतर्गत 21 जिलों का चयन किया गया है। जिससे संबंधित महिलाओं को बस कंडक्टर के लिए चुना जाएगा। इसी के साथ इस चयनित प्रक्रिया के चरणों के लिए तीन चरण सुनिश्चित किए गए हैं, जिसके द्वारा 3200 महिलाओं को कंडक्टर की नौकरी प्राप्त होगी।

    बस कंडक्टर के लिए महिलाओं के पास अवसर 

    दरअसल रोजगार मेले के अंतर्गत लगभग 3200 महिलाओं को बस कंडक्टर की नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग के द्वारा 21 जिलों को चयन किया गया है। जिसमें अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिसके द्वारा महिला कंडक्टर को चुना जाएगा। जो भी इच्छुक महिलाएं हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी है। जिससे कि वह आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकेंगी। इस नौकरी के लिए महिला केवल 10वीं एवं 12वीं पास होनी चाहिए। इसी के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

    महिला बस कंडक्टर भर्ती से संबंधित सूचना जारी 

    उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के द्वारा महिला रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित पात्रता एवं अन्य सभी जानकारी को साझा किया गया है। जिसके आधार पर महिलाएं नौकरी प्राप्त कर सकेंगी। इसी के साथ दस्तावेजों की प्रक्रिया लिखित तौर पर दी गई है, इस लिए महिलाएं परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकती हैं। जिससे कि वह इस भर्ती से संबंधित अधिकतम जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।

    महिला बस कंडक्टर भर्ती संबंधित शेड्यूल 

    उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आयोजित होने वाले रोजगार मेले के अंतर्गत 3200 महिलाओं को कंडक्टर पद पर चयनित किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके आधार पर 21 जिलों के अंतर्गत कंडक्टर भर्ती की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। इस भर्ती के लिए तीन चरण सुनिश्चित किए गए हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

    • पहला चरण – इस चरण का आयोजन 18 जुलाई 2025 को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत अयोध्या, अलीगढ़, बरेली गाजियाबाद एवं वाराणसी जिले शामिल हैं।
    • दूसरा चरण – इस चरण का आयोजन 22 जुलाई 2025 को किया जाएगा, जिसके अंतर्गत इटावा, मेरठ, देवीपाटन, हरदोई, आजमगढ़ जिले शामिल हैं।
    • तीसरा चरण – इस चरण का आयोजन 25 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस चरण के अंतर्गत लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट, आगरा, मुरादाबाद, प्रयागराज एवं बांदा जिला शामिल हैं।
  • Bus Conductor Rojgar Mela महिलाओं को कंडक्टर पद पर मिलेगी नौकरी, 3200 पदों पर होगी नियुक्ति

    Bus Conductor Rojgar Mela महिलाओं को कंडक्टर पद पर मिलेगी नौकरी, 3200 पदों पर होगी नियुक्ति

    UPSRTC Bus Conductor Rojgar Mela : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से संबंधित महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले रोजगार मेले के अंतर्गत लगभग 3200 महिलाओं को बस कंडक्टर का रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसकी जानकारी परिवहन विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह जी के द्वारा दी गई है। इसीलिए जो भी महिलाएं बस कंडक्टर की नौकरी प्राप्त करने की इच्छुक हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। जिससे कि वह बहुत ही आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकेंगी।

    रोजगार मेले में 3200 महिलाएं बनेगी कंडक्टर 

    दरअसल परिवहन विभाग के द्वारा हाल ही में 5000 महिलाओं के लिए बस कंडक्टर की नौकरी निकाली गई थी। जिसमें से 1800 महिलाओं को बस कंडक्टर पद पर चयन किया जा चुका है, बची हुई 3200 महिला बस कंडक्टर को रोजगार मेले के द्वारा चयनित किया जाएगा। इस रोजगार मेले का आयोजन 15 जुलाई से लेकर 25 जुलाई के मध्य किया जाएगा। जिसमें कुछ जिलों को चयनित किया गया है, जिनके अंतर्गत बस कंडक्टर महिलाओं को चुनना निर्धारित किया गया है।

    महिला बस कंडक्टर के लिए पात्रता 

    रोजगार मेले के माध्यम से चयनित होने वाली महिला बस कंडक्टर के पास शैक्षिक पात्रता होना भी आवश्यक है। दरअसल इसके लिए महिलाएं 10वीं एवं 12वीं पास होनी चाहिए, साथ ही उनके पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिसके आधार पर महिलाओं का बस कंडक्टर हेतु चयन होगा। इसके लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

    महिला बस कंडक्टर का आयोजन कहां होगा?

    दरअसल उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर जी के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर महिला बस कंडक्टर का चयन प्रयागराज, झांसी, सहारनपुर, कानपुर, बांदा एवं चित्रकूट जैसे जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के अंतर्गत किया जाएगा। इसीलिए जो भी इच्छुक महिलाएं हैं, उपर्युक्त जिलों के अंतर्गत आयोजित होने वाले रोजगार मेले के अंतर्गत शामिल होकर बस कंडक्टर पद पर नौकरी प्राप्त कर सकती हैं।