UP Govt Employee Salary Hike : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया जाने वाला है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए चार प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। जिसकी पुष्टि करते हुए सरकार ने जानकारी साझा की है, दरअसल वर्तमान समय में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लगभग 55% है, जिसमें चार प्रतिशत वृद्धि के साथ 59% महंगाई भत्ता हो जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है।
सरकारी कर्मचारियों की 4% सैलरी वृद्धि
समाज में महंगाई बढ़ने के साथ-साथ सरकार सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के रूप में अधिकतम वेतन देती है। इसलिए सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत सरकारी कर्मचारी के वेतन में वृद्धि की जाने वाली है, जो कि महंगाई भत्ते के तौर पर लगभग 4% तक की जाएगी। इस महंगाई भत्ते का लाभ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी मिलता है। जिसके मुताबिक राज्य सरकार भी कर्मचारियों को लाभ प्रदान करती हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से यह बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिससे कि सभी कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होने वाली है।
सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ
दरअसल वर्तमान समय में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी के अंतर्गत लगभग 55% का महंगाई भत्ता मिलता है। लेकिन अब इस महंगाई भत्ते में 4% वृद्धि के साथ 59% का लाभ सभी कर्मचारियों को मिलेगा। इसीलिए उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका आंकलन इंडेक्स के द्वारा किया जाता है, जिसके मुताबिक जून का आंकड़ा लगभग 144 है। यदि जुलाई के अंतर्गत यह आंकड़ा 144.5 जाता है, तो महंगाई भत्ते को बढ़ाने की पुष्टि सुनिश्चित कर दी जाएगी।