UPPSC Sahayak Teacher Bharti : यूपी सरकार ने 7466 पदों पर निकाली सहायक शिक्षक भर्ती, इस दिन से आवेदन शुरू

UPPSC Sahayak Teacher Bharti
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPPSC Sahayak Teacher Bharti : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक भर्ती से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 जुलाई 2025 को जारी किया जाने वाला है। हालांकि इस नोटिफिकेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती से संबंधित पुष्टि कर दी गई है। जोकि बीएड कोर्स करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि b.ed कोर्सेस से संबंधित उम्मीदवार बहुत लंबे समय से अध्यापक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, जो कि उनको सहायक अध्यापक के रूप में प्राप्त हुई है।

सहायक अध्यापक भर्ती से संबंधित शार्ट अधिसूचना जारी 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा 15 जुलाई 2025 को सहायक अध्यापक भर्ती से संबंधित शॉर्ट अधिसूचना जारी की गई है। इसके अंतर्गत भर्ती से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है। इसी के साथ इस भर्ती की ऑफिशियल नोटिफिकेशन को संपूर्ण विस्तार से 28 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 28 जुलाई 2025 को शुरू कर दी जाएगी।

सहायक अध्यापक पद पर कब से आवेदन होंगे?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया को 28 जुलाई 2025 से शुरू किया जाएगा। इसी के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस समय अंतराल के अंतर्गत इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संशोधन डैशबोर्ड को 4 अक्टूबर 2025 को खोला जाएगा।

सहायक अध्यापक के 7466 पदों पर होगी भर्ती 

यूपीपीएससी के द्वारा जारी की गई अनुसूचना के आधार पर आयोग के द्वारा 7466 पदों पर सहायक अध्यापक की भर्ती कराई जाएगी। जिसमें से राजकीय विद्यालय के अंतर्गत 4,860 पुरुष भर्ती एवं 2,525 महिला भर्ती होगी। इसके अलावा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत लगभग 81 रिक्तियां खाली हैं। हालांकि अब तक यह पद संख्या सुनिश्चित नहीं हैं। इसको 28 जुलाई 2025 को जारी होने वाली अधिसूचना के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

सहायक अध्यापक पद के लिए आवेदन हेतु पात्रता 

सहायक अध्यापक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने शैक्षिक पात्रता के तौर पर बीएड किया होना चाहिए। इसी के साथ इससे संबंधित अन्य पात्रताओं को हाल ही में ऑफिशियल नोटिफिकेशन के द्वारा जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इस आयु सीमा का आकलन 1 जुलाई 2025 के अनुसार लगाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon